फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-साले ने दी दर्दनाक मौत: रात में इस बात पर भड़की बीवी... भाई की मदद से मारा डाला, शरीर पर दिखी बर्बरता

Tue, 24 Sep 2024 07:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

मृतक की पहचान 42 वर्षीय श्याम बिहारी, निवासी गांव बड़ा, जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश के रूप में की थी। हत्यारोपी पत्नी और उसके भाई पर पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके साले को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उप-निरीक्षक प्रमोद की अगुवाई में पुलिस टीम ने 23 सितंबर 2024 को गांव सुल्तानपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि मृतक अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। 17/18 सितंबर की रात को दंपती के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान पत्नी शांति और साले कमलेश ने कपड़े से गला घोंटकर श्याम की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक बनियान और एक तौलिए भी बरामद किया है।

18 सितंबर 2024 को थाना सेक्टर-9ए को बसई इंडस्ट्रियल एरिया में एक किराएदार के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की पहचान 42 वर्षीय श्याम बिहारी, निवासी गांव बड़ा, जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश के रूप में की थी। जांच में पता चला कि मृतक के सिर और गले पर चोट के निशान थे, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि श्याम बिहारी की हत्या उसकी पत्नी शांति ने अपने भाई कमलेश के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपी लगातार पुलिस से छिपने के लिए अपने स्थान बदल रहे थे। आरोपी पकड़ने के लिए पुलिस ने दस-दस रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें