फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारा गया एक और पति: 'सुहाग' को मार सुकून से शव के साथ सो गई सुष्मिता, पूछताछ में करवा चौथ की भी सुनाई कहानी

Sun, 20 Jul 2025 03:27 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चैट में सुष्मिता कह रही थी कि उसने खाने के साथ नींद की 15 गोलियां मिला दी हैं, लेकिन उनका असर नहीं हुआ है। राहुल ने सुष्मिता से कहा कि बिजली का तार टेप से उंगली में बांधकर झटका दो। सुष्मिता ने एक्सटेंशन बोर्ड का तार काटा और उसे करण की उंगली पर टेप से बांध दिया। 
विज्ञापन
हत्यारोपी राहुल, पत्नी सुष्मिता और मृत पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुष्मिता अपने पति करण की जान लेने के बाद उसके बगल में कुछ देर बैठी रही फिर सो गई। छह साल का बेटा अपनी दादी के यहां था तो सुष्मिता का काम और आसान हो गया। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में उसने किया है। परिजनों ने बताया कि 13 जुलाई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सुष्मिता भागते हुए ससुराल आई और बताया कि करण उठ नहीं रहा है। उसे करंट लग गया है। परिजन फौरन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां करण को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन

सुबह तीन बजे ली पति की जान
पुलिस पूछताछ में सुष्मिता ने बताया कि रात गहराते ही पति की हत्या की जुगत लगा रही सुष्मिता ने तीन बजे के करीब उसकी जान ले ली। वह सुबह होने का इंतजार करने लगी। पति की हत्या के बाद वह कुछ देर के लिए सो भी गई। सुबह साढ़े आठ बजे वह ससुराल पहुंची और उसने करण को करंट लगने की कहानी सुना दी। अपने कबूलनामे में सुष्मिता ने बताया कि करवा चौथ वाले दिन पति ने उसके साथ गाली-गलौज करने के बाद उसे पीटा था। उसी दिन उसने राहुल के साथ मिलकर पति की हत्या की ठान ली थी। तब से वह मौके का इंतजार कर रहे थे। राहुल अभी अविवाहित है।

मुंह से निकलते झाग और करंट के निशान ने हादसा नहीं हत्या की ओर किया इशारा
करण के मुंह से झाग निकल रहा था और उसकी उंगली और कंधे के नीचे करंट लगने के निशान थे। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस को मामला देखने पर सामान्य नहीं लगा। पुलिस का शक उस वक्त और पुख्ता हो गया जब पत्नी सुष्मिता, चाचा हरीश और चचेरा भाई राहुल पोस्टमार्टम नहीं कराने के बाद पर अड़ गए। तीनों का कहना था कि सामान्य करंट लगा है। अब शव की चीर-फाड़ कर उसकी दुर्गति की जाएगी। 14 जुलाई को जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो शुरुआती रिपोर्ट में भी डॉक्टरों ने मौत पर संदेह जता दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

इंस्टाग्राम चैट से खुला राज...
करण का शव 14 जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो किसी वजह से राहुल ने अपना मोबाइल रखने के लिए किसी और को दे दिया। वह मोबाइल कुणाल के हाथ लग गया। उस समय उसमें इंस्टाग्राम चैट ओपन थी। कुणाल ने वह चैट पढ़ी तो उसके होश उड़ गए। राहुल और उसकी भाभी के बीच शनिवार रात से रविवार सुबह तक की चैट थी। 

नींद की 15 गोलियां दी थीं
चैट में सुष्मिता कह रही थी कि उसने खाने के साथ नींद की 15 गोलियां मिला दी हैं, लेकिन उनका असर नहीं हुआ है। राहुल ने सुष्मिता से कहा कि बिजली का तार टेप से उंगली में बांधकर झटका दो। सुष्मिता ने एक्सटेंशन बोर्ड का तार काटा और उसे करण की उंगली पर टेप से बांध दिया। कंधे के पास भी तार टेप से चिपका दिया। बाद में स्विच ऑन कर दिया। इससे करण ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। करण की मौत की जानकारी भी उसने राहुल को अगली चैट में दी।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
हत्या का मामला दर्ज आरोपी सुष्मिता और राहुल देव को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग की वजह से इन लोगों ने करण की हत्या की। मामले की छानबीन जारी है। -अंकित सिंह, द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें