फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, तीन साल बाद मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- भजनपुरा में 18 अक्तूबर 2022 को संदिग्ध हालत में हुई थी मौत
विज्ञापन

-कोर्ट के आदेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। भजनपुरा के नूर-ए-इलाही में करीब तीन साल पहले हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। दरअसल 18 अक्तूबर 2022 को आदिल उर्फ मोनू (32) नामक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने प्रॉपर्टी के लिए आदिल की ही पत्नी रशीदा पर उसकी गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया था। परिवार बेटे को इंसाफ दिलवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाता रहा, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब कड़कड़डूमा कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक आदिल अपने परिवार के साथ गली नंबर-9, मिनारा मस्जिद, नूर-ए-इलाही में रहता था। वर्ष 2010 में इसकी शादी अर्थला, गाजियाबाद निवासी रशीदा से हुई थी। आदिल का सदर बाजार इलाके में राखी और दूसरी चीजों का कारोबार था। 18 अक्तूबर 2022 को रशीदा ने अपने जेठ नदीम के पास कॉल कर बताया कि आदिल बाथरूम में गिर गया है और वह उसे अस्पताल ले जा रही है। इसके बाद अस्पताल से किसी अज्ञात ने आदिल की मौत की जानकारी दी। नदीम अपनी पत्नी रुबीना के साथ अस्पताल पहुंचा तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि ऐसा लगता है कि आदिल ने फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो रशीदा ने कहा कि आदिल बाथरूम में पंखे से लटका था। बार-बार बयान बदलने की वजह से परिवार को शक हुआ। वहीं आदिल की मौत के बाद रशीदा अपनी तीन बच्चियों को लेकर अर्थला अपने मायके चली गई। शबनम ने बताया कि आदिल की मौत से पहले ही उसके दो फ्लैट रशीदा ने बेच दिए थे। 2010 में शादी के बाद से रशीदा ने सभी को परेशान किया हुआ था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें