फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा ने दी बच्चों समेत आत्मदाह की चेतावनी

Fri, 05 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के अलीपुर शिकारगाह गांव के चर्चित सतेंद्र हत्याकांड में पुलिस चार माह बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस की लचर कार्यशैली से निराश हुई मृतक की पत्नी ने उमेश बाला बच्चों सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में पीड़िता ने दस दिसबंर से जंतर-मंतर, दिल्ली में धरना देने और सीबीआई से जांच कराने की मांग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि 19 अगस्त को सतेंद्र ने उसके घर के सामने से ट्रैक्टर निकाल रहे रेत माफिया का विरोध किया था। इससे गुस्साए रेत माफिया ने तीन चार साथियों के साथ सतेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया था। उसको बचाने आए भाई अशोक और भाभी मुकेश भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

शाम को कुछ लोग सतेंद्र को समझौता कराने के नाम पर अपने साथ बुला ले गए थे। खेत में पहले से मौजूद रेत माफिया और उसके कारिंदों ने सतेंद्र को लाठी-डंडों से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में भूपानी पुलिस ने विजयपाल, भूरा, सतपाल, राकेश, राजी, शेखर, परसराम, भीम सिंह, सुंदर, सुरेंद्र, छतरपाल व अशोक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। उमेश बाला ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम  मनोहरलाल खट्टर, डीजीपी हरियाणा को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सुमित कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी बनाए गए दस लोगों को लोकेशन व सबूतों के आधार पर केस से बाहर किया गया है। फिर भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें