फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा मां ने लगाई गुहार, फ्लैट खाली करने के लिए धमका रही बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-6 स्थित जज कालोनी निवासी विधवा मां ने अपनी बेटी पर फ्लैट खाली कराने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को विधवा ने थाना इंदिरापुरम पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही बेटी और दामाद पर जबरन फ्लैट हड़पने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सेक्टर-6 जज कालोनी निवासी  शकुंतला शर्मा ने बताया कि वर्ष 2005 में पति की मृत्यु से पहले उन्होंने जज कालोनी में एक फ्लैट बुक करवाया था।

खुद कम पढ़ी लिखी होने के चलते बेटी को ही रकम देकर फ्लैट की किश्त आदि जमा कराती थीं। आरोप है कि बेटी ने चुपके से फ्लैट अपने और पति के नाम करवा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

कागज मांगने पर धमकाने लगे बेटी और दामाद

जब महिला ने बेटी से कागजात मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। अब बेटी और दामाद लगातार फोन कर उन्हें फ्लैट खाली करने को धमका रहे हैं। आरोप है कि दामाद धमका रहा है कि अगर फ्लैट खाली नहीं किया तो गोलियां चल जाएंगी।

महिला का कहना है कि उनके साथ छोटा बेटा और बेटी भी रहते हैं। ऐसे में उन्हें लेकर वह कहां जाए। महिला ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बेटी और दामाद को समझाया जाएगा कि वह मां को फ्लैट में रहने दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें