फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादरा हत्याकांडः आखिर क्यों किए बेटे ने पिता के शव के 50 टुकड़े, सामने आई असली वजह

Wed, 22 May 2019 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
son killed father in shahdara - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संदेश की हत्या के मामले में उसके छोटे भाई राकेश अग्रवाल ने अपने भतीजे पर साजिश रचकर संदेश की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पूरे परिवार ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। बाकायदा प्लान के तहत उसकी भाभी कंचन अपनी बेटी व छोटे बेटे को लेकर मनाली चले गए। इसके बाद अमन ने बड़े आराम से अपने दोस्त के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी। पुलिस परिवार के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस ने संदेश की पत्नी व बच्चों को मनाली में सूचना दे दी है। दिल्ली पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद बाद में कंचन व बाकी सदस्यों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदेश को शराब पीने की लत थी। इसके अलावा उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था। उस लगता था कि उसके बच्चे भी उसके नहीं हैं। इसी बात पर संदेश का पत्नी से झगड़ा होता था। कंचन ने भी करीब 10 साल पूर्व प्रॉपर्टी को लेकर पति के खिलाफ कोर्ट में केस डाला था। इस बीच बच्चे बड़े हुए तो वह भी प्रॉपर्टी को लेकर पिता से झगड़ा करने लगे। 

संदेश के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर बनी दो दुकान में से एक बेटे को दी हुई थी, जबकि दूसरी पर वह खुद बैठता था। कोर्ट ने मामले में संदेश से पत्नी व बच्चों का आधी प्रॉपर्टी देने के लिए कहा था। वहीं अमन पिता की दुकान भी अपने कब्जे में लेना चाहता था। इसी बात पर उसकी पिता से अनबन रहती थी। राकेश ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी के विवाद में पूरे परिवार ने साजिश रचकर उनके भाई की हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें