फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल अस्पताल में काम नहीं करना चाहती नर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ जेल अस्पताल और महिला जेल में बनी डिस्पेंसरी में महिला नर्सेज काम करने को तैयार नहीं है। सुरक्षा को लेकर उनमें डर बना हुआ है। इसलिए यहां तैनात नर्सेज की दिल्ली के दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरण की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


पिछले दिनों एक महिला डॉक्टर के साथ जेल संख्या तीन में एक कैदी ने छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद से महिला कर्मियों ने खतरे की आशंका जताई थी।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो इस समय जेल अस्पताल और महिला जेल में कुल 34 नर्सें काम कर रही हैं जिसमें से 26 के दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरण की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

महज आठ महिला नर्स अब तिहाड़ जेल में

महज आठ महिला नर्स अब तिहाड़ जेल अस्पताल और डिस्पेंसरी में कार्यरत रहेंगी। हालांकि इस खबर पर तिहाड़-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

एक महिला नर्स ने बताया कि नर्सों ने जेल के अंदर सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका जताई थी। इसके बाद उनकी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के साथ मुलाकात भी हुई थी। उसके बाद जेल अस्पताल से स्थानांतरण का निर्णय लिया गया है।

संभव है कि तिहाड़ जेल अस्पताल में पुरुष नर्स का स्थानांतरण किया जाए। दरअसल अक्तूबर के पहले सप्ताह में जेल अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर के साथ एक कैदी ने छेड़छाड़ की थी जिसका हरी नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। बाद में महिला डॉक्टर को तिहाड़ जेल अस्पताल से अंबेडकर अस्पताल में स्थानांतरण कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें