नोएडा के सेक्टर-28 निवासी सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी से प्लेसमेंट एजेंसी ने नौकरानी रखने के नाम पर 25 हजार रुपये एडवांस ले लिए। लेकिन नौकरानी एक दिन काम करने के बाद ही चंपत हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-28 में देवेश गोयल रहते हैं। वे सेना से रिटायर्ड अधिकारी हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक प्लेसमेंट एजेंसी से अनुबंध कर एक नौकरानी को काम पर रखा था।
एजेंसी ने नौकरानी रखने के लिए 25 हजार रुपये लिए थे। अगले ही दिन नौकरानी बिना किसी को बताए चंपत हो गई। वहीं, अधिकारी ने बार-बार प्लेसमेंट एजेंसी से बात करने का प्रयास किया लेकिन उससे बात नहीं हो सकी। पीड़ित ने परेशान होकर मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।