फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों शादी वाले परिवारों को बैंक से ढाई लाख रुपये निकालना हुआ मुश्किल

Wed, 23 Nov 2016 12:07 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा

सार

हेडिंग: जिन्हें कैश देना है उनकी आईडी लेकर आओ

आरबीआई की अधिसूचना के बाद कई तरह की शर्तों को करना पड़ रहा पूरा
 
विज्ञापन
- फोटो : श‌श‌ि कुमार, बुलंदशहर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-77 के आलोक कुमार मिश्रा की शादी 24 नवंबर को है। उन्हें शादी के खर्चे के लिए बैंक से ढाई लाख रुपये चाहिए, लेकिन सोमवार शाम को आरबीआई द्वारा जारी की गई अधिसूचना से पैसे मिलना और पेचीदा हो गया है। मंगलवार को उनसे बैंक ने सीधे-सीधे उन लोगों की आईडी लाने को कहा, जिन्हें कैश देना है।
विज्ञापन


आलोक ने बताया कि मंगलवार को पूरा दिन सेक्टर-50 के आईसीआईसीआई बैंक में बीता। जिलाधिकारी ने एडीएम (ई) को शादी वाले परिवारों की समस्या को सुनने के लिए लगाया हुआ है। उनसे भी बैंक की बात कराई गई। सब कुछ ठीक ठाक था।

बैंक ने भी कहा कि अधिसूचना आई हुई है। शाम तक डाउनलोड हो जाएगा, लेकिन दोपहर 3:45 बजे में बैंक से फोन आया। उन्होंने कहा कि आपको कैश लेने से पहले चार तरह के फॉर्म भरने हैं। यही नहीं आपको जिसे-जिसे कैश देना है।
विज्ञापन


उनकी आईडी भी लेकर आनी होगी। इसके बाद ही कैश मिल पाएगा। इसके बाद परिवार की आशा टूट गई। आलोक के पिता ने कहा कि इतने कम समय में कहां से सबकी आईडी जुटाई जाए। बैंक को आईडी भी कोई नहीं देगा। ऐसे में उन्हें पैसा तो मिलेगा नहीं।
विज्ञापन

ये हैं पूरे नियम

- फोटो : ANI
दरअसल, आरबीआई की अधिसूचना के मुताबिक , शादी के लिए 2.5 लाख रुपये निकालने के लिए नौ शर्तों को पूरा करना होगा। इसमें नगद निकासी के वक्त उन देनदारों की सूची देनी होगी, जिसे भुगतान किया जाना है। इसके अलावा नगद भुगतान ऐसे लोगों को ही किया जा सकता है, जिसका बैंक में अकाउंट नहीं है।

इसके अलावा कई अन्य शर्तें हैं। जानकारों की मानें तो शादी वाले परिवार उन देनदारों की सूची तो दे सकते हैं, लेकिन ऐसे लोग जिनका बैंक में अकाउंट नहीं है और उन्हें कैश देना है। उसकी जानकारी देना बेहद मुश्किल होगा। यही नहीं बैंकों की ओर से ऐसे लोगों की आईडी मांगने के बाद मामला और पेचीदा हो गया है। 

मंगलवार को उनके यहां शादी वाला एक भी परिवार नहीं आया। हो सकता है कि उन्होंने अखबारों में आरबीआई के नोटिफिकेशन के बारे में पढ़ लिया हो।-एके जैन, एजीएम, सेक्टर-2 एसबीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें