फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिल्ली से गुरुग्राम के बीच क्यों लगता है जाम... एनएचएआई के सर्वे में खुलासा, मुक्ति के उपाय शुरू

Thu, 01 May 2025 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

उन्हें अब एनएच-48 (पहले एनएच-8) पर जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। एनएच-48 पर जाम हाइवे से प्रवेश व निकास के कारण लगता था। यह बात एनएचएआई के सर्वे में सामने आई है।
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से गुरुग्राम आवागमन करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उन्हें अब एनएच-48 (पहले एनएच-8) पर जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। एनएच-48 पर जाम हाइवे से प्रवेश व निकास के कारण लगता था। यह बात एनएचएआई के सर्वे में सामने आई है।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने एनएचएआई से आग्रह किया। इस पर एनएचआईए की रोड सेफ्टी विंग ने अप्रैल के पहले सप्ताह में भारी जाम के कारणों पर सर्वे किया। इसमें ये बात सामने आई कि एनएच-48 पर प्रवेश व निकास की तीन जगह हैं, जिनसे जाम लगता है।

इन जगहों पर लगता है जाम
नेशनल हाईवे पर शंकर विहार, लोहिया होटल और टेल्को (शिव मूर्ति के पास) के पास कट पर भारी जाम लगता है। यहां जाम का कारण प्रवेश और निकास बिंदुओं पर यातायात का मिलना है। इन दोनों बिंदुओं पर यातायात टकराता है, जिससे लगातार भारी जाम लगता है। शंकर विहार में प्रवेश व निकास थोड़ी दूर पर अलग-अलग हैं। लोहिया होटल पर भी यही स्थिति है। वहीं, टेल्को कट पर प्रवेश व निकास एक ही हैं।
विज्ञापन


इन बदलावों पर काम जारी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनएचएआई के अधिकारियों दिया था कि वह शंकर विहार में निकास बिंदु बंद 500 मीटर आगे सर्विस रोड पर स्थानांतरित कर दें। इसी तरह, होटल लोहिया के पास प्रवेश बिंदु 200 मीटर पहले सर्विस रोड पर पुलिस चौकी के पास स्थानांतरित कर दें। वहीं, टेल्को पॉइंट पर निकास/प्रवेश का निगरानी रखी जाए। एनएचएआई ने बताया कि तीन चरणों में काम शुरू किया गया है।

पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने बताया कि पहले चरण में शंकर विहार में निकास बंद कर दिया गया है। लोहिया होटल में प्रवेश बंद कर दिया गया है। दूसरे चरण में शंकर विहार से लोहिया होटल तक एक अतिरिक्त प्रवेश और निकास का निर्माण 2 महीने के भीतर किया जाएगा। तीसरा चरण में टेल्को पॉइंट पर काम चल रहा है। इसमें कट 100 मीटर आगे-पीछे बनाए जाएंगे।

शंकर विहार व लोहिया होटल कट का दो चरणों का कार्य पूरा हो गया है। तीसरे चरण का कार्य चल रहा है। जून तक तीन चरणों को कार्य पूरा होने के कारण एनएच-48 पर बिल्कुल जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन

-राजीव कुमार, पुलिस उपायुक्त, नई दिल्ली रेंज, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें