फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वर्दी के ड्राइवरों की ऑटो सीज होगी?

Thu, 23 Jan 2014 11:47 AM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बिना वर्दी ऑटो चलाने वाले चालकों के ऑटो सीज करने की कार्रवाई नहीं हो रही है। समय गुजर चुका है, लेकिन अभियान कहीं नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


अब पुलिस कह रही है कि 27 जनवरी से यह अभियान चलाया जाएगा। ऑटो चालकों को 20 जनवरी तक का समय दिया गया था और 21 जनवरी से बिना वर्दी के पाए जाने पर ऑटो सीज करने का दावा किया गया था।

लेकिन शहर में दो दिन से बिना वर्दी के ही चालक ऑटो घुमा रहे हैं। उधर,  एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि, कासना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हालांकि गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखते हुए ऑटो चालकों को 26 जनवरी तक की छूट दी गई है। अब यह अभियान 27 जनवरी से चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें