फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव में छा गया अंधेरा, पर क्यों?

Thu, 23 Jan 2014 11:44 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मांगों को लेकर सरकारी विभागों के कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर हैं। सभी अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका खासा असर जनसुविधाओं पर पड़ा है। सबसे बुरा हाल बिजली का है।
विज्ञापन


60 फीसदी से अधिक सब डिविजन में बिजली ठप है। इसमें अधिकांश डिविजन ग्रामीण क्षेत्र के हैं। शहरी क्षेत्र में बमुश्किल चार से छह घंटे ही बिजली मिल पाई। ग्रामीण क्षेत्र में पूरी तरह ‘ब्लैक आउट’ है। सोमवार की रात करीब 11:30 बजे से गायब हुई बिजली ने एक बार भी दर्शन नहीं दिए।

इससे पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई। उधर, नगर निगम और पालिका के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है।

सेविकाओं ने क्यों निकाला जुलूस?
स्वास्थ्य सेवा में कुछ कर्मचारियों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि, सरकारी अस्पताल में पूरा स्टाफ काम कर रहा है। आउट सोर्स पर लगाए कर्मी भी तैनात हैं। यहां की स्वास्थ्य सेविकाओं ने बुधवार को सिविल सर्जन पुष्पा बिश्नोई से मिलकर अपनी मांगे गिनाईं। बाद में इन लोगों ने सड़क पर जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें