फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दागियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही 'आप' सरकार'

Sun, 12 Jul 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोपों की झड़ी लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने विवादों में फंसे पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर, विधायक मनोज कुमार और सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर आप पर सवाल खड़े किए।  

प्रदेश कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आप ने चुनाव प्रचार के दौरान झूठे वादे कर जनता को बरगलाया है। आप ने कहा था कि दागियों के लिए उनकी पार्टी में कोई जगह नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

'आंतरिक लोकपाल ने क्या जांचा परखा?'

इसके विपरीत आप अपने दागी विधायकों पर कोई कार्रवाई तक नहीं कर रही है। उन्होंने चुनाव से पहले अपने प्रत्याशियों का परिचय कराते हुए कहा था कि सभी को आंतरिक लोकपाल ने जांचा परखा है।

मगर एक के बाद एक करके उनके विधायक आरोपी पाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आप दागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तो भाजपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

उन्होंने 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। संसदीय सचिव के पद पर नियुक्ति के लिए तय मानदंड नहीं अपनाए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें