फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों 'आप' ने वजीरपुर से बदल दिया उम्मीदवार

Sun, 04 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने वजीरपुर विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज को हटा दिया है। पार्टी ने यह कार्रवाई भारद्वाज पर चल रहे केस की जानकारी छुपाने पर की है।
विज्ञापन


पार्टी ने अब वजीरपुर सीट से राजेश गुप्ता को चुनाव मैैदान में उतारा है। पार्टी के मुताबिक उन्हें सुरेश भारद्वाज को लेकर बीते कुछ समय से शिकायतें मिल रही थी। जांच करने पर शिकायतों में सच्चाई मिली।

भारद्वाज की एक फैक्ट्री है। उस फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को नियमों के विरुद्ध काम कराने को लेकर लेबर एक्ट का मामला उनके ऊपर चल रहा है।

भारद्वाज ने टिकट के लिए आवेदन के दौरान और टिकट मिलने के बाद तक इस बारे में पार्टी को नहीं बताया। टिकट मिलने के बाद उनके खिलाफ शिकायतें मिलने लगी।

जिसकी जांच के बाद पार्टी ने उनके टिकट को काट दिया। पार्टी का कहना है कि चुनाव अंतिम दिन तक अगर किसी प्रत्याशी को लेकर शिकायत मिलती है और अगर वह सही पाई जाती है  तो पार्टी उस प्रत्याशी का टिकट काटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें