फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने पहुंचा पूरा परिवार, दंपती और नाबालिग बेटे को दबोचा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच 

Mon, 02 Sep 2019 12:30 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
सोनिया विहार में पूरा परिवार एक घर में चोरी करने के लिए पहुंच गया। इसी दौरान घर में मौजूद लोगों की नींद खुल गई। आरोपी परिवार ने वहां से वैन में बैठकर भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पीछा कर दंपती और उनके नाबालिग बेटे को पकड़ लिया। एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार महेंद्र सपरिवार सोनिया विहार दूसरा पुश्ता में रहते हैं। वह इलाके में दुकान चलाते हैं। पास के मकान में उनके माता-पिता रहते हैं। शुक्रवार रात महेंद्र के परिवार वाले सो रहे थे, तभी चोर घर में दाखिल हुए। खटपट की आवाज सुनकर पास के मकान में रहने वाले उनके माता पिता की नींद खुल गई।

चोरों को घर में घुसते देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। महेंद्र की भी नींद खुल गई। इसी बीच सभी आरोपी वैन में सवार होकर भागने लगे। महेंद्र ने अन्य लोगों की मदद से बदमाशों का पीछा किया और खजूरी गांव के पास उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


लोगों ने दंपती और उनके नाबालिग बेटे को पकड़ लिया, जबकि वैन चला रहा आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए दंपती की पहचान मोहम्मद आमीन और सलमा निवासी सोनिया विहार के रूप में हुई है।

कटोरे, चम्मच मिले, वैन चोरी की

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के पास से दो कटोरे, चम्मच व अन्य सामान मिला है। जबकि फरार आरोपी घर से चुराए जेवरात ले गया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों के पास से मिली वैन चोरी की है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें