फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: बुधवार को भारी बारिश से हलकान रही दिल्ली, गुरुवार को भी राहत के आसार नहीं

Thu, 20 Aug 2020 11:24 AM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारी बारिश से जगह-जगह लगा जाम, कई जगह दीवारों के गिरने से नुकसान
  • गुरुवार को बारिश के बाद दो दिन रहेगी राहत, रविवार से दो-तीन दिन फिर बारिश के आसार
विज्ञापन
Rain in Delhi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार सुबह से ही दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे राजधानी तरबतर रही। अनेक इलाकों में भारी जाम की स्थिति बनी रही और जगह-जगह पर ट्रैफिक को सामान्य करने में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गुरूवार को भी बारिश जारी रहने के आसार हैं, हालांकि इसमें कुछ कमी रहने के अनुमान हैं।

विज्ञापन


इसके बाद दो दिनों तक स्थिति साफ रहने के बाद रविवार से बारिश के एक और झड़ी के लौटने का अनुमान जताया गया है जो अगले दो-तीन दिनों तक बना रह सकता है।

इन जगहों से आए पुलिस को फोन

भारी बारिश से जगह-जगह पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, तो कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया। पुलिस को पुल प्रहलाद पुर, मोती बाग़, पालम फ्लाई ओवर, बत्रा अस्पताल, मिंटो ब्रिज, संगम विहार, बदरपुर बॉर्डर, भैरो रोड, आश्रम चौक, पुराना किला रोड, चंदगी राम अखाड़ा और तिमार पुर से भारी बारिश में बचाव के लिए फोन आए। कई जगहों पर भारी जल जमाव के कारण पुलिस को स्थिति सामान्य बनाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

आगे कैसा रहेगा मौसम  

स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले तीन-चार दिनों तक वर्षा जारी रह सकती है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी वर्षा जारी रहेगी, हालांकि बुधवार की तुलना में इसके  कुछ हल्की रहने के आसार हैं। इसके बाद 24-25 अगस्त के आसपास दिल्ली और एनसीआर के साथ कई उत्तरी राज्यों में अच्छी बारिश होने के आसार बताए गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित आसपास के इलाकों में ठीक-ठाक बारिश होने के अनुमान बताए गए हैं।
 
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से आ रही नमी युक्त हवाएं इस क्षेत्र में वर्षा का क्रम बनाए रखेंगी। जानकारी के मुताबिक़ राजस्थान के धौलपुर, अलवर, जयपुर सहित सभी पूर्वी जिलों में बारिश की स्थिति बनी रहने की संभावना है। यह क्षेत्र पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश से गुजर रहा है।

ऊंचे तापमान और उमस से छुटकारा

उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह में काफी उमस के कारण भी लोग परेशान थे, लेकिन अब उमस से भी लोगों को छुटकारा मिलता दिख रहा है। दिल्ली और आसपास के एरिया का तापमान 37-40 डिग्री से गिरकर 28 से 33 डिग्री के आसपास रह गया है। इससे लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन

 
अनुमान व्यक्त किया गया है कि गुरुवार को तापमान 30-25 डिग्री (अधिकतम-न्यूनतम डिग्री सेल्सियस), शुक्रवार को 31-26 डिग्री, शनिवार को 33-25 डिग्री और रविवार को 33 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। गुरुवार को बारिश की स्थिति बनी रहेगी, जबकि शुक्रवार और शनिवार को आसमान साफ रह सकता है। रविवार को एक बार फिर बादल छाए रहने के अनुमान हैं। रविवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें