फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कालकाजी मंदिर में हादसे के लिए जिम्मेदार कौन? अभी तक नहीं हो सका तय; पहचान करने में जुटी पुलिस

Tue, 30 Jan 2024 04:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कालकाजी मंदिर परिसर में शनिवार आधी रात को जागरण के दौरान मुख्य मंच के पास बना प्लेटफॉर्म अधिक भार की वजह से गिर गया था। हादसे में एक महिला की मौत होने के अलावा 17 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
कालकाजी मंदिर में गिरा स्टेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालकाजी मंदिर परिसर में शनिवार आधी रात को माता जागरण के दौरान हुए हादसे के मामले में पुलिस घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान में जुट गई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि जागरण आयोजित करने के लिए श्री कालकाजी सज्जा सेवादार मित्र मंडल की ओर से सतीश कुमार नामक व्यक्ति ने एप्लीकेशन दी थी।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आयोजन कर्ताओं के अलावा जागरण के बाकी हिस्सेदारों की भी जिम्मेदारी तय की जा रही है। इसमें महंत परिसर की देखरेख करने वाले लोगों के अलावा टेंट हाउस, प्रमोटर और कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले लोग भी शामिल हैं।

इस किसी की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कालकाजी मंदिर परिसर में शनिवार आधी रात को जागरण के दौरान मुख्य मंच के पास बना प्लेटफॉर्म अधिक भार की वजह से गिर गया था। हादसे में एक महिला की मौत होने के अलावा 17 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। घटना को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही से मौत के अलावा सरकारी आदेश के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। दरअसल पुलिस से अनुमति लिए बिना ही जागरण का आयोजन किया जा रहा था। उसमें क्षमता से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें