फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manjinder Singh Sirsa: कौन हैं मनजिंदर सिंह सिरसा?, अकाली छोड़ भाजपा में आए, जानें इनके बारे में

Thu, 20 Feb 2025 12:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Who is Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली में भाजपा की नई सरकार का शपथग्रहण हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ छह विधायकों ने भी शपथ ली। प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के साथ राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा विधायक से मंत्री बन गए हैं।
विज्ञापन
मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में नई सरकार का गठन हो चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट ने गुरुवार को रामलीला मैदान में मंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री और छह विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री समेत कुल सात सदस्यीय नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री इकलौती महिला हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा से मनजिंदर सिंह सिरसा इस बार विधायक बने हैं। इसके साथ ही इस बार दिल्ली कैबिनेट में उनको जगह मिली है। दिल्ली विधानसभा में बहुमत के बाद भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री घोषित कर दिया था। रेखा कैबिनेट के मंत्रियों में मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम शामिल है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

विज्ञापन

कौन हैं राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा भी दिल्ली में बड़ा चेहरा हैं। सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं। राजौरी गार्डन से विधायक हैं। वह तीसरी बार विधायक बने हैं। साल 2021 में मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। 

छह में दो मंत्रियों की संपत्ति 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इनमें प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। उनके पास 248.85 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं, मनजिंदर सिंह सिरसा के ऊपर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें