फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी की श्यामलम्मा को डब्ल्यूएचओ ने नवाजा

Wed, 12 Feb 2014 01:10 PM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुस्तान को पोलियो से मुक्ति दिलाने में गाजियाबाद का नाम भी विश्व पटल पर सराहा गया। यहां की एएनएम श्यामलम्मा सीजी के उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें डब्ल्यूएचओ की तरफ से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन


वह केरल की रहने वाली हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) के महानिदेशक डॉ. मार्गरेट चॉन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद की उपस्थिति में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान श्यामला को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पोलियो उन्मूलन अभियान में स्वास्थ्य विभाग की अभूतपूर्व सफलता पर भारत ने स्टेडियम में जमकर जश्न मनाया। डब्ल्यूएचओ की तरफ से हिंदुस्तान को पोलियो फ्री देश का सर्टिफिकेट दिया गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली लोनी निवासी एएनएम श्यामलम्मा समेत उत्तर प्रदेश की दस एएनएम और आशाओं को पुरस्कृत किया गया।

देश की 8.5 लाख आशा कार्यकत्री, दो लाख एएनएम, 1.5 लाख पर्यवेक्षक, 13 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया है। सीएमओ अजेय अग्रवाल ने बताया कि अभियान की सफलता में सभी का योगदान सराहनीय रहा है। विशेष योगदान के लिए श्यामला बधाई की पात्र हैं।

अभी तीन देशों में है खतरा
भारत के पोलियो फ्री घोषित होने के बाद अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया ऐसे देश बचे हैं जिनमें पोलियो का खतरा बना हुआ है। दो साल पहले पाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग की टीम गाजियाबाद आई थी और पोलियो उन्मूलन अभियान की बारीकियां जानी थी। गाजियाबाद के साथ, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, मुज्जफरनगर, बदायूं, शाहजहांपुर, वाराणसी, आदर्श (अलीगढ़), इलाहाबाद और लखनऊ की एएनएम शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें