फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः चिड़ियाघर में सफेद बाघिन कल्पना की मौत, प्रशासन की चुप्पी

Fri, 24 Apr 2020 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप के बीच दिल्ली चिड़ियाघर में सफेद बाघिन कल्पना के मरने के बाद प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि कल्पना की रविवार को तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद बुधवार की रात दम तोड़ दिया। वहीं, चिड़ियाघर प्रशासन इस पूरे मामले पर चुप्पी साध कुछ भी बताने से बच रहा है।

विज्ञापन


कल्पना बाघिन का जन्म वर्ष 2008 में ओडिसा के नंदन कानन चिड़ियाघर में हुआ था। वर्ष 2008 में ही सफेद बाघ विजय और कल्पना को दिल्ली के चिड़ियाघर लाया गया था। बताया जा रहा है कि कल्पना की तबीयत खराब होने के बाद उसके शरीर में पानी की कमी हो गई थी, इसलिए उसे ग्लूकोज दिया जा रहा था। कोरोना की जांच के लिए बाघिन के खून का सैंपल बरेली स्थित भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें