फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद टाइगर विज के 10वें बर्थडे पर काटा गया 10 किलो का केक  

Fri, 21 Jul 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्कूली बच्चों व आम दर्शकों के बीच दिल्ली चिडिय़ाघर में सफेद टाइगर विजय का मनाया गया जन्म दिन 
   
-स्कूली बच्चों व आम दर्शकों के बीच दिल्ली चिडिय़ाघर में सफेद टाइगर विजय का मनाया गया जन्म दिन      
-लगाये गये टाइगर के कटआउट, लोगों ने जमकर ली सेल्फी, बच्चों की क्विज प्रतियोगिता      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 20 जुलाई
विज्ञापन
सफेद बाघ व‌िजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्त सुबह करीब 10 बजे का था। रिमझिम-रिमझिम बारिश हो रही थी। फिर भी, चिडिय़ाघर में बड़ी संख्या में मौजूद स्कूली बच्चों के चेहरों पर खुशी थी। सभी सफेद टाइगर विजय का 10वां जन्म दिन मनाने को तैयार थे।
विज्ञापन


बच्चे पहले वॉक फॉर विजय पर निकले। फिर, 10 किलो का केक काटकर जश्र मनाया। बड़ी संख्या में आम दर्शकों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट पर भी भीड़ लगी रही। लोगों ने विजय के कटआउट के साथ अपनी सेल्फी खींचीं।

बच्चों के चिडिय़ाघर पहुंचने के बाद पहले मुख्य द्वार से सफेद टाइगर विजय के बाड़े तक करीब 500 मीटर लंबी पदयात्रा निकाली गयी। वॉक फॉर विजय पर निकले बच्चों ने अपने हाथ में कटआउट ले रखे थे।
विज्ञापन


रंग-बिरंगे कपड़े पहने बच्चों में काफी उत्साह था। उधर, बाड़े के नजदीक के क्षेत्र को गुब्बारों से सजाया गया था। बगल में दस किलो का केक रखा था। बच्चों ने केक काटकर विजय के जन्म दिन को सलिबे्रट किया। इस मौके पर जू प्रशासन की निदेशक रेनू सिंह समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

चिडिय़ा घर प्रशासन का कहना है कि आरके पुरम के रामजस स्कूल से करीब 60 बच्चों को विजय का जन्म दिन मनाने के लिये खास तौर से बुलाया गया था। बच्चे तयशुदा समय पर करीब 10 बजे अध्यापकों के साथ जू पहुंच गये थे।

केक काटने के बाद स्कूली बच्चों को सफेद टाइगर व दिल्ली चिडिय़ाघर से जुड़ी अहम बातें बतायी गयीं। वहीं, एक क्विज कॉम्पटीशन भी कराया गया। चिडिय़ाघर की निदेशक रेनू सिंह ने बताया कि माहौल काफी अच्छा था। बच्चों ने विजय के जन्म दिन का जमकर लुत्फ उठाया।

अभी सभी जानवरों के जन्मदिन की लिस्ट तैयार हो रही है। टाइगर विजय सबसे ज्यादा मशहूर होने से उसी के जन्म दिन से इस तरह के आयोजनों की शुरुआत हो हुयी है। इस तरह के बआयोजनों से कोशिश है कि बच्चों को जानवरों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जनकारियां दी जा सकें।      
   
दस्तावेज में सफेद टाइगर का जन्म दिन 21 जुलाई को
विजय का जन्म दिन बेशक 20 जुलाई को मनाया गया। लेकिन जू प्रशासन के दस्तावेज में इसके पैदा होने की तारीख दस साल पहले की 21 जुलाई दर्ज है। लेकिन टाइगर विजय का जन्म 2007 में लक्ष्मण और यमुना से हुआ था। विजय के पांच बच्चे हैं। चिडिय़ाघर प्रशासन की मानें तो 21 जुलाई को शुक्रवार होने से एक दिन पहले जन्म दिन मनाया गया।      
 
दो सेल्फी प्वाइंट भी किये गये थे तैयार
चिडिय़ाघर प्रशासन ने विजय का जन्म दिन मनाने के लिये खासतौर से दो सेल्फीप्वाइंट भी तैयार किया थे। यहां पर टाइगर विजय के दो बड़े-बड़े कटआउट लगाये गये थे। इन्हें रेपटाइल हाउस और बर्ड हाउस के पास लगाया जाएगा। बच्चों के साथ आम दर्शकों ने सेल्फी प्वाइंट पर जमकर तस्वीरें लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें