फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फब्तियों और छेड़छाड़ से परेशान बहनों ने कॉलेज जाने से किया इनकार, गांववालों में गुस्सा

Fri, 21 Jul 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार


- परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग       
अमर उजाला ब्यूरो      
दनकौर। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दनकौर कस्बे में छेड़छाड़ से तंग दो छात्राओं ने कॉलेज जाने से इंकार कर दिया है। उनके परिजनों ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आरोपी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। घटना को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र के गांव निवासी परिजन ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनकी बेटियां बिलासपुर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

आरोप है कि दोनों छात्राओं के कॉलेज जाने के दौरान एक मनचला उन्हें रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। आरोपी तीन दिन से अश्लील फब्तियां भी कसने लगा है। आरोपी की हरकत से तंग आकर छात्राओं ने कॉलेज जाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


छात्राओं के जानकारी देने पर परिजन व ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें