सभी बैंक शाखाएं बंद रहीं लेकिन बैंककर्मी अंदर काम करते नजर आए ताकि बृहस्पतिवार से व्यवस्था संभाली जा सके। एक दिन बैंक बंद होने से करीब 10 हजार करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है। एटीएम बंद होने से लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई।
बैंकों में ग्राहकों का कोई काम नहीं हुआ। लेकिन दिनभर बैंककर्मी अंदर काम करते नजर आए। जिले में विभिन्न सरकारी व निजी बैंकों की करीब 198 शाखाएं हैं। सभी शाखाओं के बंद होने के कारण करीब 10 हजार करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ।
चेकों का क्लीयरेंस भी नहीं हो पाया। एनआईटी-5 स्थित विजया बैंक के मुख्य प्रबंधक रमेश कुमार मलिक ने बताया कि व्यवस्था संभालने के लिए बैंक में काम हुआ। ताकि बृहस्पतिवार से ग्राहकों को राहत दी जा सके। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।