जहां एक ओर आम आदमी पार्टी अंदरूनी महत्वाकांक्षी महाभारत का शिकार हो रही है तो वहीं इस पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से मीडिया से दूर हैं। ये वहीं केजरीवाल हैं जो अपने हर काम को करने से पहले मीडिया से जुड़े रहे हैं।
सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग हो या फिर फेसबुक पेज पर अपने कामों का ब्यौरा देना हो केजरीवाल हमेशा से लोगों तक अपनी बात पहुंचाते रहे हैं, लेकिन पार्टी में मची कलह के बाद से अरविंद ज्यादातर मीडिया माध्यमों से दूरी बनाए हुए हैं।
फिलहाल केजरीवाल ना तो कभी अखबार पढ़ते दिखाई देते हैं और ना कभी टीवी देखते हुए और तो और इन दिनों वो लैंडलाइन फोन का भी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।