सचिन दत्ता बुधवार को सेक्टर-41 स्थित अपने घर पर वापस आ गया था। इस दौरान देर रात घर में मौजूद ड्राइवर और निजी सचिव का कार्य करने वाले पंकज यादव सहित अन्य लोगों ने शराब पी थी।
बुधवार रात जब सचिन से बातचीत करने के लिए मीडिया कर्मी निवास पर पहुंचे तो पंकज यादव बाहर आया। उसने शराब पी रखी थी।
मीडिया ने जब सचिन दत्ता का साक्षात्कार कराने की बात उसने लड़खड़ाते हुए कहा कि महाराज अब विश्राम कर रहे हैं। साक्षात्कार करना है तो सुबह छह बजे आना।