फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बनी मां: चौथी बेटी पैदा हुई तो अपने हाथों से घोंट दिया उसका गला, लोगों को गुमराह करने के लिए बनाई कहानी

Sat, 31 Aug 2024 11:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी महिला की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ शाहदरा इलाके में रहती थी। कुछ दिन पहले वह ख्याला स्थित मायके आई थी। छह दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया, गुरुवार की रात उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
नवजात - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ख्याला इलाके में चौथी बेटी होने पर एक मां ने अपनी ही दूधमुंही बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को एक बैग में डालकर पड़ोसी की छत पर फेंक दिया। पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए उसने बच्ची के अपहरण का नाटक रचा। लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच से महिला की साजिश का खुलासा हो गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


आरोपी महिला की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ शाहदरा इलाके में रहती थी। कुछ दिन पहले वह ख्याला स्थित मायके आई थी। छह दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया, गुरुवार की रात उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। शुक्रवार तड़के 5:30 बजे पुलिस को उसने अपने छह दिन की बच्ची के अगवा किए जाने की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। 

शिवानी ने बताया कि देर रात उसने बच्ची को दूध पिलाया और सुबह करीब 4:30 बजे जब उसकी नींद खुली तो बच्ची को गायब पाया। पुलिस आस पास के इलाके में बच्ची की तलाश कर रही थी। तभी शिवानी टांका कटवाने की बात कहकर चली गई। पुलिसकर्मियों को उसका बर्ताव थोड़ा अजीब लगा लेकिन पुलिस ने उसे जाने दिया। तलाशी के दौरान बगल के घर की छत पर एक बैग मिला। जिसे खोलने पर उसमें बच्ची का शव मिला। पुलिस ने बच्ची की मां की तलाश की और उसे शाहदरा से पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया, उसने बताया कि यह उसकी चौथी बच्ची थी। जिसमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी है। इस वजह से उसे काफी सामाजिक कलंक का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए उसने बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें