फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सिगरेट देने से इनकार किया तो घर पर पथराव, नशे में धुत युवकों ने दरवाजा तोड़ने का किया प्रयास

Wed, 14 Dec 2022 09:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दुकान बंद होने की बात कर दिनेश ने सिगरेट देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी फिरोज व बिलाल भड़क गए। आरोपियों ने जबरन दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इन लोगों ने मिलकर घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में दुकान बंद होने के बाद सिगरेट नहीं देने पर दो युवकों ने एक घर पर पथराव कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन


खूब देर तक हंगामा करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। है।

जानकारी के अनुसार, दिनेश शर्मा (47) परिवार के साथ सबोली, बुध विहार में पिछले 10 सालों से किराए के मकान में रहते हैं। घर में ही दिनेश दुकान चलाते हैं। रविवार देर रात करीब 12.30 बजे कुछ लड़कों ने घर का दरवाजा खटखटाया। दोनों लड़के दिनेश से सिगरेट मांगने लगे। दुकान बंद होने की बात कर दिनेश ने सिगरेट देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस पर आरोपी फिरोज व बिलाल भड़क गए। आरोपियों ने जबरन दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद फिरोज का भाई जुबैर भी वहां पहुंच गया। इन लोगों ने मिलकर घर पर पथराव कर दिया। दिनेश ने परिवार के साथ मिलकर छत पर जाकर जान बचाई। पुलिस के आते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें