फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कुत्ते को मारने का विरोध किया तो कर दिया बोतल से जानलेवा हमला, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती युवक

Sun, 19 Mar 2023 09:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

करीब 10 दिन पूर्व आरोपी कुत्तों को मार रहा था। विरोध करने पर शिवम से उसका झगड़ा हो गया था। उस समय बात रफा-दफा हो गई थी। लेकिन शुक्रवार को आरोपी ने शिवम को देखते ही उस पर कांच की बोतल से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के गांधी नगर में आवारा कुत्तों को मारने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने कांच की बोतल से दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में शिवम (27) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शिवम परिवार के साथ गली नंबर-4, कैलाश नगर में परिवार के साथ रहता है। इसका सीट कवर बनाने का कारोबार है। शुक्रवार रात को शिवम किसी काम से बाहर निकला। इस बीच रास्ते में उनको पुराना जानकार सूरज मिला। करीब 10 दिन पूर्व आरोपी कुत्तों को मार रहा था। विरोध करने पर शिवम से उसका झगड़ा हो गया था। उस समय बात रफा-दफा हो गई थी। लेकिन शुक्रवार को आरोपी ने शिवम को देखते ही उस पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें