ग्रेटर नोएडा में 14 वर्षीय किशोर अपने फ्लैट की बालकनी में खेलते समय नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बिसरख कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। 14 वर्षीय प्रांशु वर्मा अपने फ्लैट की बालकनी में खेलते समय नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रांशु के असामयिक निधन से घर में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के दौरान बालकनी में कोई सुरक्षा चूक हुई थी या यह सिर्फ एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि प्रांशु हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का था। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।