अब अगर सड़कों पर वाहन पार्क किए तो उन पर चालान चस्पा किया जाएगा और क्रेन से वाहन को उठवाया जाएगा। बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस ने अंबेडकर रोड पर खड़े 135 वाहनों के चालान चस्पा किए।
टीआई अनिल कुमार ने बताया कि पुराना बस अड्डे से चौधरी मोड़ तक (अंबेडकर रोड) और घंटाघर के आसपास जीटी रोड पर सड़क किनारे वाहन पार्क करने से मार्ग अवरूध हो जाता है।
ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। क्रेन से टोईंग कराकर ऐसे वाहनों को हटाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों से 8300 सौ रुपये शमन शुल्क वसूला।
टीआई ने बताया कि सड़क के किनारे वाहन पार्क न करें। दूसरी तरफ, ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 330 चालान किए। इनमें बिना हेलमेट वालों के 167, दोपहिया वाहन पर तीन सवारियों के22 आदि चालान किए गए।