फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात का तापमान गिरेगा तो डेंगू का खतरा घटेगा

Sun, 11 Oct 2015 08:42 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान लोगों को राहत दे सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार 20 अक्तूबर से तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आएगी। इससे न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


इससे डेंगू के मच्छर एडीज की ब्रीडिंग में कमी जाएगी। डेंगू का कहर थम जाएगा। मौसम विभाग ने अब तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार इस सप्ताह हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 20 अक्तूबर से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 31-32 तक और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 16-17 पर पहुंचने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का असर डेंगू के मच्छर एडीज की ब्रीडिंग पर पड़ेगा। इससे डेंगू के रोगियों में 50 फीसदी तक की गिरावट आने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों के अनुसार 10 अक्तूबर से एनसीआर में डेंगू का मच्छर समाप्त हो जाएगा। तब यहां का अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री तक पहुंच जाएगा। फिलहाल 20 अक्तूबर से आधी रात से गर्म कपड़ा ओढ़ने और सुबह को स्वेटर पहनने की जरूरत पड़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें