फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी के आरोपों पर बोले अमानतुल्लाह, मैं नहीं रोकता तो कर देते सीएम केजरीवाल पर हमला

Mon, 05 Nov 2018 07:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर रविवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। वजीराबाद में यमुना पर बने 154 मीटर ऊंचे ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर तिवारी व पुलिस में भी तकरार हुई। वहीं, तिवारी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तिवारी के आरोपों पर सफाई देते हुए अमानतुल्लाह ने कहा कि मनोज तिवारी को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था इसके बावजूद वो वहां अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उनके कार्यकर्ताओं ने वहां लगे हमारे पोस्टर और बैनर फाड़े। उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा और सीएम केजरीवाल को काला झंडा दिखाया। 

विज्ञापन



 

उन्होंने आगे कहा कि जब केजरीवाल जी स्टेज के पास पहुंचे तो मनोज तिवारी को पुलिस ने उनके पास जाने से नहीं रोका। जब वह स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करने लगे तो मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। मैंने उन्हें कोई धक्का नहीं दिया। इस बात का सबूत यह भी है कि अगर मैंने उन्हें धक्का दिया होता तो वह स्टेज पर चढ़ने में कामयाब नहीं होते। अगर वो स्टेज पर चढ़ जाते तो वो सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ बदसलूकी कर सकते थे। वह उनपर हमला भी कर सकते थे।
विज्ञापन

 

वहीं, मनोज तिवारी का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आदेश पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने उन पर कातिलाना हमला किया। उन्होंने धक्का दिया ताकि वे स्टेज की सीढ़ियों से गिरें और मर जाएं। तिवारी ने कहा कि मेरी इच्छा स्टेज पर जाने की नहीं थी, वे तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुके देना चाहते थे। उन्हें सिर्फ यह बताना था कि दूसरे के काम का फीता काटने में कितना मजा आता है, लेकिन उनकी शह पर अमानतुल्लाह ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और हमला किया। यह बेहद शर्मनाक है। 
विज्ञापन


तिवारी ने आरोप लगाया कि स्टेज पर अमानतुल्लाह ने उन्हें अपशब्द बोले, मैने कोई जवाब नहीं दिया तो वह वापस गए और स्टेज पर मौजूद लोगों के साथ सलाह-मशवरा कर अचानक आए और धक्का देने लगे।     
   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें