दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने इस घटना की पुष्टि तो की है, मगर उन्होंने ये कहते हुए कुछ भी बताने से इनकार कर दिया कि इस मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं। जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिपालपुर में रहने वाले एक युवक ने 28 अप्रैल को मौजमस्ती के लिए एक युवती ऑनलाइन बुलाई थी।
कार से कुछ युवक व महिलाएं युवती को लेकर महिपालपुर उसे छोड़ने आए। पीड़ित युवक ने युवती को पसंद नहीं किया और वापस जाने को कहा। इस पर आरोपी कहने लगे कि वह काफी दूर से युवती को लेकर हैं, अत: उनको खुद खर्चा दे दे।
युवक ने आरोपियों को कुछ भी खर्चा देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित युवक का कार में अपहरण कर लिया। वह उसे दिल्ली में घुमाते हुए यूपी में एटा व मैनपुरी समेत अन्य जगहों पर ले गए। आरोपियों ने युवक के परिजनों से फिरौती मांगी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।
मामला दर्ज कर पुलिस ने टीम ने अगले दिन युवक को यूपी से मुक्त करा लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन वेश्यावृति चलाने वाला पूरा गिरोह है। इसके अन्य सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों का है कि पीड़ित युवक के साथ मारपीट की गई। वह महिपालपुर में ही प्राइवेट जॉब करता है।