बिल्डर बाबा व पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता उर्फ सच्चिदानंद गिरि 1.38 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
क्राइम ब्रांच ने सचिन दत्ता, पीएनबी के अधिकारी व कर्मचारी समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट एसएसपी किरण एस को सौंपी, जिसके बाद धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
क्राइम ब्रांच को सितंबर में अहिंसाखंड-2 इंदिरापुरम की श्री बालाजी रेजीडेंसी में फ्लैट के खरीदारों ने शिकायत दी थी। इसमें आरोप था कि श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन ने बिना उनकी जानकारी के फर्जी दस्तावेज के आधार पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस से लाखों रुपये का लोन ले लिया।