फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: दिल्ली में बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, आज आसमान में छाए रहेंगे बादल

Tue, 16 Apr 2024 07:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में गत दो दिनों के दौरान बारिश से कई फसलों को नुकसान हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Delhi Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में गत दो दिनों के दौरान बारिश से कई फसलों को नुकसान हुआ। खासतौर पर गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इस कारण किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


दिल्ली के बवाना, बाजीतपुर, कटेवड़ा, कुतबगढ़, औचंदी, मुंगेशपुर, हरेवली, दरियापुर कलांं, पजांब खोड़, जटखोड़, टटेसर, जोंती, लाडपुर, कंझावला, घेवरा, सावदा, निजामपुर, गढ़ी रंढ़ाला, टीकरी कलां, नीलवाल, हिरण कूदना, दिचांऊ कलां, झाड़ौदा कलां, मितराऊ, कैर, मुंडेला, ईसापुर, ढांसा, काजीपुर, समयपुर, उजवा, मलिकपुर, झुलझुली, सारंगपुर, गालिबपुर, घुमनहेड़ा, हसनपुर, छावला व अन्य गांवाें में गेहूं की फसल की कटाई का कार्य चल रहा है।

छावला के किसान राजपाल नंबरदार ने बताया कि बारिश होने के कारण कटी हुई फसल पूरी भीग गई। इस कारण गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हो गई है। लिहाजा उनको अपनी फसल का उचित भाव नहीं मिल सकेगा। ढांसा के नारायण डागर ने बताया कि पककर खड़ी फसल को अब काटना मुश्किल हो जाएगा। फसल से अनाज निकालना बहुत ही कठिन कार्य है। अधिकतर किसानों को प्रति एकड़ करीब 20 हजार रुपये का नुकसान होने जा रहा है।
विज्ञापन


आज आसमान में छाए रहेंगे बादल
सोमवार को बादल छाए रहने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह से ही सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। ऐसे में हवा भी नहीं चली। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें