फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किया ऐसा काम पति पहुंचा सीएम के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति अपनी तीन बच्चों को वापस पाने के लिए दो माह से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर काटकर परेशान हो गया है। थक हारकर अब पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिकायत की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हरदोई निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराए का कमरा लेकर रहता था। उसके परिवार में पत्नी, के अलावा चार बच्चें भी थे।

वह अपने बड़े बेटे के साथ मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसके पड़ोस में उसके गांव का ही एक व्यक्ति और रहता था। बीते 29 नवंबर को जब पिता-पुत्र अपने काम से घर लौटे तो महिला को सब्जी लेने के लिए बाजार भेज दिया। जबकि व्यक्ति कुछ देर के लिए कहीं चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को लेकर भाग गई सब्जी लेने गई पत्नी

थोडी देर बाद जब पति वापस लौटा तो बारह साल की बेटी ओर दो बेटों को लेकर उसकी पत्नी पड़ोसी युवक के साथ भाग गई। काफी तलाश करने पर नहीं मिलने पर उसने घटना की सूचना दादरी पुलिस को दी।

पुलिस ने उसकी तहरीर लेने से ही मना कर दिया। पत्नी और उसके प्रेमी से बच्चों को प्राप्त करने के लिए पीड़ित दो माह से दादरी कोतवाली के चक्कर लगाकर थक गया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने और बच्चों को दिलवाने की गुहार लगाई है। उधर, दादरी पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि इस तरह की घटना उनके संज्ञान में नहीं है। अगर कोई तहरीर लेकर आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें