‘शब्द तो शोर है तमाशा है, भावना के सिंधु में बताशा है, दिल की बात होठों से न कहो, मौन भी अभिव्यंजनों की भाषा है...’ कुछ इसी अंदाज में अगर अपने खास को कुछ कहना चाहते हैं तो गुलाब से बढ़कर और कुछ नहीं।
जी हां वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन अपनों को यह अहसास कराने का मौका देता है कि वे आपके कितने करीब और खास हैं। प्रपोज डे पर एक दूसरे को अपने लिए खास बताने के लिए शहर में उपहार के साथ जो सबसे अधिक बिका वह था गुलाब।
शनिवार को रोज डे की वजह से तो गुलाब बिके ही। साथ ही परपोज डे के लिए स्पेशल हर्ट शेप बुके की एडवांस बुकिंग की गई। फूल विक्रेता मनोज का कहना है कि रोज डे पर जहां रोज स्टिक बिके।
वहीं प्रपोज डे पर कपल्स ने पांच सौ से दो ढाई हजार तक के बुके खरीदे। बहुत से कपल्स ने ये बुके सरप्राइज के तौर पर बुक कराए थे, जो रविवार की सुबह कपल द्वारा दिए गए पते पर पहुंचाया गया। इजहार-ए-इश्क के लिए रविवार को एक-एक गुलाब पचास से सौ रुपये तक बिका।