फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर-नई दिल्ली और छपरा-पठानकोट मार्ग पर अतिरिक्त रेल सेवाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे की ओर से गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए दो प्रमुख मार्गों पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, पहली विशेष ट्रेन संख्या 05101/05102 गोरखपुर जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। यह 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 12 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को नई दिल्ली से गोरखपुर के लिए संचालित होगी। इस ट्रेन में एसी और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। इनका ठहराव आनंद नगर, सिद्धार्थ नगर, बरहनी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी विशेष ट्रेन संख्या 05193/05194 छपरा से पठानकोट के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से पठानकोट के लिए चलेगी, जबकि वापसी में 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को पठानकोट से छपरा के लिए संचालित होगी। इन ट्रेनों के संचालन से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें