फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चेतना यादव ने हेप्टाथलॉन में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई दिल्ली स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप
विज्ञापन

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई दिल्ली स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ईस्ट दिल्ली की एथलीट चेतना यादव ने अंडर-18 हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चैंपियनशिप का आयोजन तीन से पांच अप्रैल तक हुआ था। चेतना यादव ने ट्रैक और फील्ड दोनों स्पर्धाओं में शानदार तालमेल दिखाया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की त्रिशा पटेल दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दिल्ली नॉर्थ की गर्गी बघेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


उनके कोच ईश्वर दयाल ने बताया कि हेप्टाथलॉन जैसी कठिन स्पर्धा में सफलता हासिल करना आसान नहीं होता। स्वर्ण पदक जीतने के बाद चेतना ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार के समर्थन को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें