फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस

Thu, 08 Aug 2019 08:24 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उमस ने बढ़ाई मुश्किल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद सुहाने मौसम ने बुधवार को फिर करवट ले ली। बुधवार को उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। ऐसे में लोग फिर से बारिश की उम्मीद लगाने लगे। वहीं अधिकतम तापमान भी उछलकर 35.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह बारिश हुई। दिनभर बादलों और धूप में लुका-छिपी का खेल चलता रहा। आसमान में डेरा जमाए बादलों ने कुछ इलाकों को बारिश से राहत भी दी।

सुबह 8:30 बजे तक 22.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश रिज केंद्र में 33.0 मिमी और लोदी रोड केंद्र में 24.3 मिमी दर्ज की गई। पालम केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक 9.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


अधिकतम आर्द्रता 100 फीसदी पहुंच गई। इस कारण उमस नेे लोगों को दिनभर परेशान रखा। मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का अनुमान है। एक-दो दिन बाद उत्तर भारत के मैैदानी इलाकों में बारिश में कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें