फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शादीः कहीं दुल्हन पहुंची दूल्हे के घर, कहीं जोड़े को मिला माता-पिता का ऑनलाइन आशीर्वाद

Mon, 27 Apr 2020 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी नवीन कुमार/ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
corona virus lockdown wedding - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन ने न सिर्फ लोगों की रोजमर्रा की लाइफ पर ब्रेक लगा दिया है बल्कि शादी-ब्याह के इस सीजन में कई लोगों की शादी नहीं हो पा रही है। ऐसे में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो बिना किसी ज्यादा आडंबर के लॉकडाउन में ही शादी रचा रहे हैं। आइए देखें उन्होंने कैसे बिना बैंड-बाजा-बरात के शादी की...

विज्ञापन


फ्लैट के अंदर लिए सात फेरे, ताऊ ने किया कन्यादान, दोनों के माता-पिता ने दिया ऑनलाइन आशीर्वाद
लॉकडाउन के कारण सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की और सेल्स मैनेजर लड़के ने एक फ्लैट के अंदर ही शादी रचा ली। शादी रविवार को ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के 6 एवेन्यू में हुई है। खास बात ये है कि दोनों के माता-पिता जूम एप के माध्यम से शादी में शरीक हुए और वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया। वहीं, लड़की के ताऊ ने कन्यादान किया। 

जालौन की कल्पी निवासी मानसी पुरवार चचेरे भाई विनय के साथ गौड़ सिटी के 6 एवेन्यू में रहती है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पिछले साल नवंबर में मानसी की शादी शुभम गुप्ता निवासी औरेया के साथ तय हुई थी। शुभम ग्रेनो वेस्ट की समृद्धि अपार्टमेंट में रहते हैं।
विज्ञापन


वह गुरुग्राम की एक कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। शादी 26 अप्रैल को जालौन में होनी थी। लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण दोनों परिवार अपनी इच्छा पूरी नहीं कर सके। रविवार को विनय के घर पर मानसी और शुभम ने शादी कर ली।

विनय ने बताया कि दोनों के परिवार वाले होम टाउन में है। वह शादी में शामिल नहीं हो सके। शादी में लड़के वालों की तरफ से केवल शुभम आया। जबकि, मानसी के अलावा उसका परिवार मौजूद रहा। सोसाइटी निवासी पंडित ने दोनों की शादी करवाई। सुबह सात से नौ बजे के बीच शादी की रस्मों को पूरा किया गया। सात फेरों के साथ-साथ जयमाला, रिंग सेरेमनी भी हुई। 

कमियों को दूर कराते रहे माता-पिता
दोनों के माता-पिता को बच्चों की शादी में नहीं शामिल होने का मलाल है, लेकिन दोनों ने ऑनलाइन शादी देखी। जूम मीटिंग एप्लीकेशन पर दोनों के माता-पिता को जोड़ा गया था। विनय ने बताया कि कहीं कुछ कमी दिखी तो दोनों तरफ से वर-वधू को जानकारी दी गई। माता-पिता के साथ-साथ अन्य रिश्तेदार भी ऑनलाइन ही शादी में शरीक हुए। 

दिसंबर में था अगला शुभ मुहूर्त
विनय ने बताया कि पिछले साल नवंबर में दोनों की शादी तय हुई थी। अक्षय तृतीया के दिन शादी का शुभ मुहूर्त निकला था। उसके बाद दिसंबर में शुभ मुहूर्त निकल रहा था। दोनों ने लॉकडाउन का पालन कर सादगी से फ्लैट के अंदर ही शादी रचा ली। 

Trending Videos

दुल्हन अपनी दादी और चाचा के साथ शादी करने के लिए पहुंची वर के घर

लॉकडाउन में ऐसे हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से दुल्हन अपनी दादी और चाचा के साथ दूल्हे के घर पर आई और फेरे लेकर रस्में पूरी की। रिश्तेदारों की कमी को पूरा करने के लिए वर पक्ष के मामा-मामी ने वधू की ओर से रस्म निभाई। 

लॉकडाउन में संक्रमण को देखते हुए रविवार को आईटी कंपनी में काम करने वाला युवक व युवती सादे समारोह में शादी के बंध गए। वर व वधू पक्ष के दो-दो लोग सहित सात लोग इस दौरान मौजूद रहे।

सेक्टर-46 के ए-ब्लॉक निवासी अमन गथानिया व उत्तम नगर दिल्ली निवासी आशी सिंघल गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। लॉकडाउन से पूर्व ही दोनों की शादी तय हुई थी।

नोएडा के एक बड़े मैरिज होम को इसके लिए बुक किया गया था, लेकिन लॉकडाउन में यहां शादी नहीं हो सकती थी। इसके बाद दोनों पक्ष दूल्हे के घर पर ही शादी करने को राजी हो गए। नोएडा के सेक्टर-46 स्थित अमन के घर रविवार को आशी अपनी दादी व चाचा के साथ आई। आशी के माता-पिता नहीं हैं।

दूल्हे के मामा अनिल वोहरा व मामी अन्नू ने लड़की के मामा-मामी की तरफ से रस्में निभाईं। दूल्हे ताऊ सुभाष व पत्नी मीरा ने वधू के माता-पिता की जगह कन्यादान की रस्म निभाई। अमन के पिता का ऑटो पार्ट्स का बड़ा कारोबार है और मां एक नामी स्कूल में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

मास्क पहनकर वर-वधू ने पूरी की विवाह की रस्म

लॉकडाउन में ऐसे हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
शुभ मुहुर्त को पूर्ण रूप से मानने के चलते कोरोना वायरस सक्रंमण की माहमारी के दौरान लॉकडाउन का पालन करते हुए दादरी के कोट गांव में शादी संपन्न हुई । शादी में वर पक्ष के केवल पांच लोग ही बरात लेकर आए थे। इस दौरान वर वधू ने मास्क पहनकर विवाह की रस्में अदा कीं और हाथों को कई बार सैनिटाइज भी किया।

कोतवाली दादरी क्षेत्र के कोट गांव में शनिवार को कर्मवीर की बेटी प्रियंका की शादी के लिए बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुजाना से अनिल नागर के बेटा अंकित नागर की बारात शनिवार को आई थी । बरात में दूल्हे समेत पांच लोग आये थे । बरात के दौरान लाकडाउन का पालन किया गया। इसके बाद शादी की रस्म के लिए दूल्हा और दुल्हन ने लॉकडाउन का पालन करते हुए सात फेरे लिए ।

साथ ही दूल्हा व अन्य लोगों ने मास्क लगाकर शादी की सभी रस्में पूरी की। बारात में आए पांच लोग व कोट गांव में कन्या पक्ष के लोगों ने भी लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराया । कन्या पक्ष के बुजुर्ग फोटो सिंह चैयरमेन ने कहा कि मनुष्य के जीवन में तीन अवसर आते हैं।

पहला अवसर जन्म होने , दूसरा अवसर विवाह होने और तीसरा शरीर पूरा होने का। यह अवसर किसी से छिपा नहीं है । इनमें जन्म और विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का महत्व होता है, जिसके लिए सभी को इंतजार होता है।

शादी के लिए शुभ मुहूर्त निकलने पर ऐसे मौके को गंवाना नही चाहिए । इसलिए बनावट को दरकिनार कर शुभ मुहूर्त को महत्व देकर शादी को टाला नहीं गया है। लाकडाउन का पालन कर शादी संपन्न कर वर और कन्या आर्शीवाद दिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें