नोएडा में चूहा और चुहिया की नाटकीय शादी हुई। चूहे और चुहिया खुशियों से चहक उठे। यह अद्भुत नजारा सबने देखा। चौंकिये मत, यह कोई असली चूहे चुहिया की शादी नहीं थी बल्कि एक नाटिका थी।
नाटिका में नन्हे मुन्ने बच्चों ने चूहे चुहिया का वेश धरा था। मौका था शनिवार को सेक्टर 55 स्थित ग्रीन रिबन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव का।
पढ़ें: लग्जरी कार और महंगी शराब पर जेब नहीं थे रुपये
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। बच्चों ने एक से एक रोचक कार्यक्रम पेश किए।
जहां एक ओर बच्चों ने चूहा और चुहिया का रोल अदा किया वहीं दूसरी ओर मच्छर बनकर उससे होने वाली बीमारियों और बचाव की जानकारी दी। दो वर्ष के एक मासूम ने बॉलीवुड के गानों पर प्रस्तुति दी।
पढ़ें: नोएडा की गर्भवती महिलाओं को सौगात
हनी सिंह के गानों पर भी बच्चों ने डांस किया। इस मौके पर स्कूल की संस्थापिका शशि पांडे ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट और उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा उभारने में सहायक होते हैं।