फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबवर्क ने फिल्म प्रमोशन के लिए नवाजुद्दीन को 1 करोड़ और शाहरुख खान को भी मोटी रकम दी थी

Sun, 19 Feb 2017 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने वेबवर्क व addsbook.com कंपनी के मालिकों अनुराग गर्ग और संदेश वर्मा को शनिवार को धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेज दिया। साथ ही, पुलिस ने इनके बैंक खातों में जमा लगभग 44 करोड़ रुपये भी फ्रीज करा दिए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को अब तक लगभग 40 हजार लोगों से 260 करोड़ रुपये की ठगी का पता चला है। इसमें से 141 करोड़ रुपये निवेशकों को लौटाए गए हैं। 
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि अब तक आरोपियों से पूछताछ में निवेशकों से लिए गए 260 करोड़ रुपये की जानकारी मिली है। इसमें से 44 करोड़ रुपये आरोपियों व कंपनी के बैंक खातों में फ्रीज करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


6 करोड़ रुपये के आरोपियों से बैंक ड्राफ्ट बरामद हुए हैं। इन ड्राफ्ट को निरस्त करने के लिए बैंकों से कहा गया है। 32.96 करोड़ रुपये का आरोपियों ने टैक्स और 11.96 करोड़ रुपये का टीडीएस भरा है। 
Trending Videos

ऑफिस भी इन्होंने निवेशकों के पैसे से ही 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था

file photo - फोटो : अमर उजाला
डी-57 सेक्टर-2 ऑफिस भी इन्होंने निवेशकों के पैसे से ही 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इनके पास से कंपनी के नाम पर खरीदी गई दो कार मर्सिडीज व ऑडी बरामद हुई है। इनकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। इसके अलावा आरोपियों ने 7.36 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च किए हैं।

इसमें से एक करोड़ रुपये नवाजुद्दीन सिद्दिकी को दिए जाने की जानकारी मिल चुकी है। शाहरुख खान से विज्ञापन कराने के लिए इन्होंने कितनी रकम खर्च की, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका है कि आगे की जांच में कुछ और पीड़ित मिल सकते हैं। ठगी गई रकम भी बढ़ सकती है।

मालूम हो कि मूलरूप से नेहरू नगर, मेरठ निवासी अनुराग गर्ग क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद में रह रहा था। अनुराग ने बीबीए तक पढ़ाई की है। संदेश वर्मा मूलरूप से बरला, मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

फिलहाल लाजपत नगर दिल्ली में रह रहा था। संदेश ने ग्यारहवीं तक पढ़ाई की है। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय से गिरफ्तार किया था।

नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद के अमित किशोर जैन की शिकायत पर 12 फरवरी को थाना सेक्टर-20 में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमित ने अपने, पत्नी और बेटी के नाम पर कंपनी में छह आईडी लेने के लिए लगभग 3.5 लाख रुपये निवेश किया था। 
विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

file photo - फोटो : अमर उजाला
इसके बदले उन्हें एक वर्ष तक लाइक करने के लिए क्लिक उपलब्ध कराए जाने थे। एक लिंक लाइक करने पर छह रुपये का भुगतान करने का वादा किया गया था। अमित को कंपनी ने दिसंबर से लिंक देने बंद कर दिए थे। उन्होंने कंपनी में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

जिला अदालत ने शनिवार को अनुराग गर्ग और संदेश वर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, एएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि कोर्ट से आरोपियों की पांच दिन की रिमांड भी मांगी गई है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। इनकी निशानदेही पर महत्वपूर्ण सबूत और दस्तावेज भी बरामद किए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें