फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मयूर विहार में लटकते तारों का जाल, बारिश में करंट का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में बिजली व इंटरनेट के तार बेहद नीचे लटक रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। मुख्य मार्केट में तारों के इस जाल के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आसपास के हजारों निवासियों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है।
बारिश के मौसम में शॉर्ट सर्किट से करंट फैलने और पूरे क्षेत्र की बिजली चले जाने का गंभीर खतरा है। स्थानीय निवासी राजन ने बताया कि गर्मियों में तारों में कई बार आग लग जाती है, जिससे आसपास की दुकानों और सामान का भारी नुकसान होता है। वहीं, विशाल ने कहा कि रास्ते से गुजरते बाइक सवार तारों में फंसकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने तारों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें