फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो सुबह चार बजे से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिल्ली मेट्रो 15 अगस्त को सुबह चार बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो का संचालन होगा। इसका उद्देश्य लाल किले पर होने वाले समारोह में लोगों की आवाजाही सुगम बनाना है।
विज्ञापन

नियमित सेवा शुरू होने तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। बाद में मेट्रो सामान्य समय-सारणी पर लौटेगी। डीएमआरसी ने रक्षा मंत्रालय को 1.30 लाख क्यूआर टिकट दिए हैं। वैध एडमिट कार्ड धारकों को भी विशेष क्यूआर टिकट मिलेंगे। इन टिकटों का खर्च रक्षा मंत्रालय डीएमआरसी को देगा। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट स्टेशन समारोह स्थल के निकट हैं। यात्रियों से भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर समय से पहले स्टेशन पहुंचने की अपील की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें