दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को सूरज की तपिश और गर्मी से राहत मिल सकती है। उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले तीन दिन तक आंधी, बारिश, ओले और के आसार हैं।
29 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर हरियाणा और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, ओले और आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। पाकिस्तान और सटे इलाकों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र इसका कारण बताया जा रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश, ओले और आंधी के आसार हैं। वहीं, उत्तराखंड में कहीं- कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।
29 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर आंधी, हल्की बारिश और ओले जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड में कहीं- कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। आंधी चल सकती है। 30 मई को भी इन इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं। इस कारण पारे में तीन से चार डिग्री या इससे अधिक गिरावट हो सकती है।