दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही तेज धूप है और गर्मी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
रीजनल मौसम विभाग के अनुसार आज शाम बादल गरजने और हवाएं चलने के साथ ही हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। यह बारिश दिल्ली के महरौली, सीमापुरी और शाहदरा इलाके में और हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, बुलंदशहर और होडल में हो सकती है।