फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की जानकारी: दिल्ली में आज मौसम बिगड़ने के आसार, तेज आंधी और बारिश से सुहावना होगा वीकेंड

Sat, 26 Sep 2026 08:59 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में इस वीकेंड मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। शनिवार को सुबह से शाम के बीच बारिश के दो से तीन दौर आ सकते हैं। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लगभग डेढ़ सप्ताह के सूखे के बाद इस वीकेंड मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को सुबह से शाम के बीच बारिश के दो से तीन दौर आ सकते हैं। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


शनिवार के बाद भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला बना रहेगा। इससे पहले शुक्रवार दोपहर बाद बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यूपी के 62 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान
सितंबर के आखिरी हफ्ते में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने शनिवार को भी 62 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए शनिवार को 19 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इनमें चार जिलों में कक्षा आठ तक तो बाकी जिलों में कक्षा 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट, 12 के लिए ऑरेंज और 42 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और केरल में भी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ, निम्न दबाव से बदला मौसम

  • मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की राह पर है। उसकी उत्तर-पूर्वी रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया से होकर गुजर रही है।
  • वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तट को पार करने के बाद कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है और ओडिशा और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर केंद्रित है। यह 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यूपी के दक्षिणी हिस्से की ओर बढ़ते हुए मप्र-यूपी तक पहुंच गया है।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपर से पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। मौसम प्रणालियों की आपसी सक्रियता से शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बेहद भारी बारिश होने के साथ ही गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें