फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain: बारिश और हवा चलने से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत, आगे ऐसा रह सकता है मौसम का मिजाज

Thu, 25 May 2023 07:42 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

25 से 27 मई तक अधिकतम तापमान 33 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बताई जा रही है। जबकि न्यूनतम तापमान के 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान 51 फीसदी तक आर्द्रता वातावरण में रह सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में शुरू हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार शाम होते-होते मौसम ने करवट बदली। बारिश की बूंदों के रूप में राहत बरसी, क्योंकि दोपहर में तेज धूप और बादलों की लुकाछिपी से लोग गर्मी से परेशान नजर आए। हालांकि बुधवार रात को बादल छाने और तेज हवा चलने से गुरुवार की सुबह थोड़ी राहत जरूर रही। नतीजतन दोपहर तक न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं मौसम विभाग की ओर से पहले ही दिन में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी थी। मौसम एजेंसी स्काईमेट ने बताया था कि आज गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर आदि उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश और हल्की आंधी की संभावना है। वहीं उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी कर दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

बारिश और हवा से लुढ़का दिल्ली-एनसीआर में पारा
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। शाम के वक्त बारिश और हवा चलने से मौसम हल्का ठंडा महसूस हुआ। इससे 43 डिग्री से ऊपर चल रहा पारे में गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि बुधवार को ही मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था।

गुरुग्राम में 27 मई तक तेज हवा और बारिश की संभावना
कई दिन की तपिश के बाद गुरुवार को मौसम ने पलटी मारी। बुधवार की अपेक्षा धूप का कहर कम रहा और आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 25 से लेकर 27 मई तक गरज के साथ तेज गति से हवाएं चलने और बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन

23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है न्यूनतम तापमान
25 से 27 मई तक अधिकतम तापमान 33 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बताई जा रही है। जबकि न्यूनतम तापमान के 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान 51 फीसदी तक आर्द्रता वातावरण में रह सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मंजीत सिंह के मुताबिक इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 25 मई को गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। यही स्थिति 26 और 27 मई के लिए कही जा रही है। इसको देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वह फसल का उचित प्रबंधन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें