फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई महिला से जबरदस्ती: कुछ युवक आए और दरवाजा किया बंद, बेड पर गिराकर कपड़े फाड़े, चीखें सुन पहुंचे घरवाले

Thu, 25 May 2023 05:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद के अनुसार एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह होडल थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल से अपने मायके में मां व भाइयों मिलने के लिए आई थी। शाम के समय पीड़िता अपने बड़े भाई के घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
Akash crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल में मायके आई महिला के साथ दो युवकों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जमकर मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद के अनुसार एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह होडल थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल से अपने मायके में मां व भाइयों मिलने के लिए आई थी। शाम के समय पीड़िता अपने बड़े भाई के घर पर अकेली थी। उसी दौरान बल्लभगढ़ के जवां गांव निवासी पवन अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और पवन के साथी ने उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।

आरोप है कि पवन ने आते ही उसे बेड पर गिरा कर उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने विरोध किया और जोर-जोर से चिल्लाई तो पवन ने उसके सिर, पेट व छाती में लात-घूसे मारे और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। इसी दौरान पीड़िता का शोर सुनकर उसकी भाभी व मां वहां पहुंच गई। आरोपी पवन पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर दरवाजा खोलकर भागने लगा।
विज्ञापन

दरवाजे पर उसकी मां व भाभी खड़े हुए थे, लेकिन आरोपी उन्हें धक्का देकर अपने साथी के साथ भाग गया। पीड़िता को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें